फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: माही मार रहा है...IPL 2020 से पहले धोनी ने जड़े लगाातार पांच छक्के, दुनिया हुई दीवानी

Fri, 06 Mar 2020 03:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2020 से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में तूफानी पारी खेली। आईपीएल के 13वें सीजन के लिए प्रैक्टिस करने के दौरान 'माही' ने पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के लगाकर सबको चौंका दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
प्रैक्टिस मैच के दौरान एमएस धोनी - फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
आईपीएल में चेन्नई को तीन बार चैंपियन बनाने वाले धोनी के बल्ले से निकले लगातार पांच छक्के ने साबित कर दिया कि उनकी काबिलियत पर किसी को कोई शक नहीं है, भले ही वह काफी दिनों से क्रिकेट से दूर क्यों न हो?
विज्ञापन

3 of 4
धोनी-सीएसके - फोटो : PTI
'थाला' के लगातार पांच छक्के जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स तमिल ने अपने ऑफिशियल ट्विट हैंडल पर शेयर किया है। इस दौरान मैदान पर धोनी का 'सुपर किंग' शो दिखा।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
एम एस धोनी - फोटो : social Media
आईपीएल 2020 की शुरुआत 29 मार्च से होगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में होगा। इससे पहले 38 वर्षीय धोनी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो मार्च से अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं। मालूम हो कि धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद क्रिकेट से दूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें