फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के पैसे डकार चुकी थी ये कंपनी, अब मजबूरन उठाना पड़ा सबसे बड़ा कदम

Thu, 12 Apr 2018 11:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : pti
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ बकाया राशि वसूलने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दरअसल, धोनी ने आरोप लगाया है कि आम्रपाली का ब्रांड एम्बेसडर बनने के कई सालों तक उन्हें पेमेंट नहीं मिला, कंपनी के ऊपर धोनी का 150 करोड़ रुपए बकाया है, जिसे वसूलने के लिए धोनी ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


कंपनी के खिलाफ केवल धोनी ने ही केस नहीं किया है बल्कि क्रिकेटर्स के एंडोर्समेंट संभालने वाली फर्म रति स्पोर्टस ने भी आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ बकाया पैसों के लिए केस लिया है। रति स्पोर्टस के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण पांडे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, कंपनी ने ब्रैंडिंग और मार्केटिंग ऐक्टिविटीज के लिए हमें पैसा नहीं दिया है, कंपनी के ऊपर हमारा 200 करोड़ रुपए बकाया है। गौरतलब है कि आम्रपाली पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय संकट का सामना कर रही है और यह अपने कई हाउसिंग प्रॉजेक्ट्स पूरे नहीं कर सकी है। 

बता दें कि टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक कहे जाने वाले एमएस धोनी करीब 6-7 सालों तक आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एम्बेसडर रहे हैं। इसलिए जब आम्रपाली ग्रुप ने लोगों से पैसे लेकर हाउसिंग प्रॉजेक्ट को पूरा नहीं किया तो लोगों ने सोशल मीडिया पर धोनी को ही निशाना बनाया था, लोगों ने धोनी को काफी कोसा था कि वो एक चिट करने वाली कंपनी का प्रचार कैसे कर सकते हैं, हमने उन पर भरोसा करके आम्रपाली ग्रुप में पैसा लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी
हालांकि इस सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद साल 2016 में धोनी ने कंपनी से ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर अपना नाता तोड़ लिया था, लेकिन इस दौरान धोनी और उनके परिवार वालों की इस मसले पर काफी किरकरी हुई थी। वहीं, कंपनी का कहना है कि रीयल्टी सेक्टर में मंदी के कारण उसकी बिक्री घट गई है और इस वजह से उसे प्रॉजेक्ट्स पूरे करने में मुश्किल हो रही है। पिछले साल बैंक ऑफ बड़ौदा ने आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT)में इन्सॉल्वंसी के लिए याचिका दायर की थी।

मालूम हो कि आम्रपाली ने 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद टीम के प्रत्येक सदस्य को नोएडा एक्सटेंशन में आम्रपाली ड्रीम वैली प्रॉजेक्ट में एक विला तोहफे के तौर पर दिया था। धोनी टीम के कैप्टन थे इसलिए उन्हें 1 करोड़ रुपये की कीमत वाला और टीम के बाकी सदस्यों को 55 लाख रुपये प्रत्येक का विला दिया गया था। आम्रपाली ग्रुप को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 10 हाउसिंग प्रॉजेक्ट्स में लगभग 40,000 फ्लैट की डिलीवरी देनी है, जो कब पूरी होगी उसे कह पाना फिलहाल तो मुश्किल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें