फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद CSK के कप्तान ने लांघी मर्यादा, लगा जुर्माना

Wed, 20 May 2015 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदान में हमेशा कूल और हंसने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अब शायद पहले जैसे नहीं रहे। आईपीएल-8 के पहले प्लेऑफ मुकाबले में उन पर अपनी मर्यादा लांघने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


अपनी कप्तानी में दो बार चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल, एक बार वर्ल्ड कप और एक बार ही टी-20 वर्ल्ड जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को अपना आपा खो बैठे और अंपायर पर बरस उठे।

मंगलवार को धोनी पर दो बड़े झटके लगे। पहला वह मुंबई के खिलाफ मैच हार गए और दूसरा अंपायर से बदसलूकी के आरोप में उन पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

जाने क्या कहा धोनी ने

मंगलवार का दिन महेंद्र सिंह धोनी के अनुकूल नहीं था। मैच की शुरुआत से ही चेन्नई दबाव में दिख रही थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए पहले प्लेऑफ में मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 188 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में चेन्नई ने इस लक्ष्य को भेदने में नाकाम रही और 25 रनों से मैच हार गई। इसके अलावा धोनी खुद पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट हुए और हरभजन का शिकार बने।

दरअसल, धोनी मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान अपनी भड़ास निकाली। बकौल धोनी ड्वेन स्मिथ को आउट देना "बेहद खराब फैसला" था। जिसके बाद चेन्नई पर लगातार दबाव बना और मैच का नतीजा उनके अनुकूल नहीं रहा।

दरअसल, हुआ यूं कि चेन्नई को पहले ही ओवर में ओपनर ड्वेन स्मिथ के आउट होने का झटका लगा। धोनी के अनुसार, रिप्ले में लसित मलिंगा की वह गेंद फुट टॉस होते हुए लेग स्टंप से बाहर जा रही थी, लेकिन स्मिथ आउट दिए गए। अपांयर के निर्णय पर अंगुली उठाने के आरोप में धोनी को लेवल वन का दोषी पाते हुए मैच का दस फीसदी जुर्माना लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें