टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी को बाथरूम में गाने गाते देखा गया। इस वीडियो में धोनी एक बाथरूम में बैठे हुए हैं और एक सिंगर के गाने का लुत्फ उठा रहे हैं।
इस वीडियो मे धोनी के साथ पीयूष चावला और पार्थिव पटेल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में 'मिस्टर एक्स इन बॉम्बे' का गाना 'मेरे महबूब कयामत होगी' गा रहा है। वीडियो में धोनी के साथ पार्थिव पटेल भी नजर आ रहे हैं। वहीं, थोडी देर बाद बाथरूम में पीयूष चावला भी आते हैं और फर्श पर बैठकर गाना सुनने लगते हैं।
बता दें कि धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बाद धोनी ने कोई मैच नहीं खेला है। हालांकि, इसके बाद से धोनी के संन्यास को लेकर कई तरह की खबरें चलती रही हैं, लेकिन इसको लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब धोनी आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते मैदान पर दिखेंगे।