फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी ने 'बीन' बजाकर किया डांस, पत्नी साक्षी हंस-हंस के हुई लोटपोट, वीडियो वायरल

Thu, 09 Nov 2017 11:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : instagram
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी देश में अपने अनोखे अंदाज के लिए लोकप्रिय हैं। वो क्रिकेट के मैदान पर अपने चरित्र, शांत स्वभाव और अपने ज्ञान के लिए मशहूर हैं, तो मैदान के बाहर उनका मजाकिया अंदाज फैंस को उनका मुरीद बना देता है।
विज्ञापन


पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो डांस कर रहे हैं और उनकी पत्नी साक्षी धोनी हंस-हंस के लोटपोट हो रही हैं। धोनी बॉलीवुड फिल्म 'देसी बॉयज' के गीत 'झक मार के' पर बीन बजाते हुए डांस करते दिखे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब का है क्योंकि फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी।

क्रिकेट शॉट्स नामक पेज ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के इस डांस का वीडियो पोस्ट किया है, जिसे समाचार लिखे जाने तक 93 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 236 यूजर्स इस वीडियो पर अपनी राय प्रकट कर चुके हैं।
विज्ञापन

    Such an adorable video of our #CaptainCool #SuperAdorable ❤️ #Throwback #MsDhoni #SakshiDhoni #Dance #SapnaMotiBhavani A post shared by Cricket Shots® (@cricketshots) on Nov 8, 2017 at 9:42am PST

वीडियो में दिख रहा है कि धोनी की पत्नी साक्षी अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं क्योंकि उनके पति डांस की कुछ स्टेप्स कर रहे हैं और गाने का पूरा आनंद उठा रहे हैं।

रांची में जन्में धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से हैं। धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने आईसीसी की तीनों (टी20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी) ट्रॉफियां जीती हैं। 
विज्ञापन


धोनी ने इस वर्ष कप्तानी से इस्तीफा दिया, लेकिन वो टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। वो 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें