फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धोनी ने छक्का मारकर पूरा किया शतक, याद आया 2011 वर्ल्ड कप फाइनल

Wed, 29 May 2019 10:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धोनी - फोटो : social media
वर्ल्ड कप से पहले आखिरी अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने अपनी ताकत का अहसास करवा दिया है। पहले अभ्यास मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दूसरे अभ्यास मैच में टीम ने दमदार वापसी की और बांग्लादेश के खिलाफ 350 से अधिक का विशालकाय स्कोर बनाया।

 
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी - फोटो : pti
मंगलवार को कार्डिफ में बांग्लादेश और इंडिया आखिरी अभ्यास मैच में टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी धोनी ने अपना दम दिखाते हुए तूफानी शतक जमाया। 


 
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी - फोटो : pti
धोनी ने 73 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी में धोनी ने 6 छक्के और 8 चौके लगाए। बात यह रही कि धोनी ने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया।

देखें वीडियो:
 

4 of 6
धोनी शतक - फोटो : social media
धोनी 78 गेंदों पर 113 रन बनाकर अंतिम ओवर में आउट हुए। यह 2017 के बाद से धोनी का पहला शतक है। इससे पहले धोनी ने 19 जनवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय मैच था और यह अभ्यास मैच है।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
dhawan rohit
मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 100 रन के अंदर टीम के टॉप आर्डर के मुख्य बल्लेबाज आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धोनी राहुल - फोटो : अमर उजाला
मुश्किल में दिख रही टीम इंडिया को केएल राहुल ने धोनी के साथ मिलकर उबारा और दोनों ने अपने-अपने शतक पूरे किए। दोनों की शतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 50 ओवर में 359 रन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें