लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के तहत सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। सुबह से ही पूरे उत्साह के साथ लोग लगातार वोट डालने के लिए घरों से बाहर निकल मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ सेलिब्रिटिज भी लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
मतदान केंद्र में महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : एएनआई
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी सोमवार को अपने शहर रांची में मतदान किया। इस दौरान पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थीं। कैप्टन कूल करीब 2 बजे रांची में मतदान करने पहुंचे तो पोलिंग बूथ पर उन्हें देखने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
3 of 4
एमएस धोनी और साक्षी धोनी
मतदान करने के बाद धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी डाला। इस वीडियो में माही की बेटी जीवा लोगों से मतदान करने की अपील कर रही है। वीडियो में जीवा ने कहा, ’जाइए और मतदान कीजिए, जिस तरह मम्मी और पापा ने किया’।
देखते ही देखते धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि झारखंड में आज चार लोकसभा सीट पर मतदान किया जा रहा है। आपको बता दें कि IPL के खत्म होते ही टीम इंडिया को वर्ल्ड कप खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होना है।