फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: चेन्नई के लिए खुशखबरी, कप्तान धोनी जल्द कर सकते हैं कमबैक

Thu, 18 Apr 2019 12:26 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी
विज्ञापन

कार्यवाहक कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगला मैच खेल सकते हैं जो पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से मिली हार में टीम का हिस्सा नहीं थे। धोनी कमर के दर्द की वजह से पिछली मैच नहीं खेले और रैना ने कप्तानी की थी।

विज्ञापन


मैच के बाद रैना ने कहा, 'उनकी कमर में जकड़न है। अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और अगला मैच खेल सकते हैं।' उन्होंने कहा कि यह हार टीम के लिये खतरे की घंटी थी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह अच्छी खतरे की घंटी थी।'

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम पांच विकेट पर 132 रन ही बना सकी जिसे सनराइजर्स ने 19 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। रैना ने कहा, 'हमने अच्छा स्कोर नहीं बनाया और विकेट गंवाते रहे। हमने बीच में कई विकेट गंवा दिये जिससे मैच हाथ से निकल गया। हमें बड़ी साझेदारियां बनानी चाहिये थी। हम 30 रन पीछे रह गए।'
विज्ञापन


मैन आफ द मैच डेविड वार्नर ने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा, 'यहां दर्शक भारी तादाद में हमारा समर्थन कर रहे थे। यह अद्भुत था। मैं अपने परिवार और दुनिया भर में अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देता हूं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें