पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्रोन कंपनी गरुड़ के शेयर खरीदे हैं। यह कंपनी ड्रोन्स बनाती है और देश में कृषि से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाती है। अब गरुड़ कंपनी ड्रोन के जरिए किसानों का काम आसान करेगी। इस कंपनी के ड्रोन फसल में कीटनाशक, खरपतवार नाशक, पानी और उर्वरक का छिड़काव आसानी से और कम समय में कर सकेंगे। इस तरह धोनी अब देश के किसानों का काम आसान करने वाले हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने गरुड़ एयरस्पेस के साथ नई पारी की शुरुआत की है। इससे पहले भी वो कपड़े, शराब और कृषि से जुड़ी कंपनियों में निवेश कर चुके हैं। अब वो ड्रोन्स की कंपनी में निवेश कर रहे हैं और ड्रोन्स भी कृषि कार्य के लिए बनाए जाएंगे।