फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप के पूल बी के मैच में आयरलैंड को हराकर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस वर्ल्ड कप में लगातार जीत का 'पंजा' और पिछले टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार 9 मैच जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान धोनी वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ च़ुके है। वर्ल्ड कप में भारत के लिए लगातार आठ मैच जीतने का रिकॉर्ड बतौर कप्तान सौरव गांगुली के नाम था।

धोनी की अगुवाई में भारत ने 2011 के पिछले वर्ल्ड कप में चेन्नई में वेस्टइंडीज को हराकर जीत का जो सिलसिला शुरू किया था उसे आगे लगातार जारी रखते हुए चार मैच और जीतकर वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था और इस बार धोनी की अगुआई में टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर जीत के अजेय रथ को 9 तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


वहीं, सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2003 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप में लगातार 8 मैच जीते थे। इसके अलावा गांगुली की कप्तानी में भारत 2003 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का उपविजेता रहा था। वैसे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है जिन्होंने 2003, 2007 और 2011 में मिलाकर लगातार 24 मैच में टीम को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप का 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा

आयरलैंड के खिलाफ जीत में टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आतिशी पारी खेलते हुए धवन ने 84 गेंदों में शतक ठोका तो रोहित ने फिफ्टी लगाई।

दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी हुई। इस बड़ी ओपनिंग साझेदारी के साथ ही टीम इंडिया का 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया।

दरअसल, 1996 वर्ल्ड कप के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और अजय जडेजा की ओपनिंग जोड़ी ने केन्या के खिलाफ पहले विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी की थी। आज के मैच से पहले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में यह भारतीय ओपनरों की सबसे बड़ी साझेदारी थी। जिसे आज के मैच में धवन और रोहित की जोड़ी ने ध्वस्त कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें