फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उतरते ही धोनी ने हासिल किया खास मुकाम

Wed, 10 Jul 2019 02:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एम एस धोनी-विराट कोहली - फोटो : social Media
विज्ञापन

12वें वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मंगलवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जा रहा है। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और टीम इंडिया को गेंदबाजी के लिए बुलाया है। वहीं धोनी ने मैच में उतरने के साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

विज्ञापन


विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 350 एकदिवसीय मैच खेलने वाले दुनिया के 10वें एवं भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने अपने एकदिवसीय करिअर में 50 की औसत से 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं।

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, महेला जयवर्धने, सनथ जयसूर्या, कुमार संगकारा, शाहिद अफरीदी, इंजमाम-उल-हक, रिकी पोंटिंग, वसीम अकरम और मुथैया मुरलीधरन 350 से अधिक एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। सबसे ज्यादा एकदिवसीय मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 463 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें