टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को अपनी शादी की दूसरी रिसेप्शन पार्टी मुंबई में रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के तमाम सितारे पहुंचे और 'विरुष्का' के नाम से मशहूर विराट और अनुष्का को शादी की बधाइयां दी। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस पार्टी में अपनी पत्नी साक्षी रावत और बेटी जीवा के साथ यहां पहुंचे, लेकिन वो कुछ देर में ही यहां से निकल गए।
Salman Khan's birthday party. Follow me @ms_dhoni_fan_club007 for more. #bollywood #salmankhan #party #mahi #msdhoni #msdians #dhoni #salman #khan #birthday #birthdayboy #smart #handsome #sakshidhoni #arbazkhan #sohailkhan #kedharjadav #cricket #lastnight #mumbai #news #today
A post shared by MS DHONI FAN CLUB (@ms_dhoni_fan_club007) on Dec 26, 2017 at 10:38pm PST
धोनी इस पार्टी के बाद बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान खान की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए। धोनी के साथ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केदार जाधव भी सलमान की पार्टी में शामिल हुए। धोनी करीब 9 बजे विरुष्का की रिसेप्शन में आए और थोड़ी देर के बाद अपने परिवार सहित लोअर परेल स्थित होटल सेंट रेजिस से 75 किलोमीटर दूर पनवेल गए। धोनी के साथ केदार जाधव और बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी सलमान के घर पहुंचीं।
सलमान की पार्टी में पहुंचने के बाद धोनी ने जमकर मस्ती की। धोनी और सलमान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच धोनी ने सलमान के घर जाने से पहले अपने कपड़े भी बदले। धोनी जब विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे तो काला शूट पहना हुआ था, लेकिन सलमान के साथ वो पार्टी में ब्लैक जींस और काली जैकेट में नजर आए।
ये देखिए वीडियो-
Salman Khan's birthday party. Follow me @ms_dhoni_fan_club007 for more. #bollywood #salmankhan #party #mahi #msdhoni #msdians #dhoni #salman #khan #birthday #birthdayboy #smart #handsome #sakshidhoni #arbazkhan #sohailkhan #kedharjadav #cricket #lastnight #mumbai #news #today
A post shared by MS DHONI FAN CLUB (@ms_dhoni_fan_club007) on Dec 26, 2017 at 10:42pm PST