फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ इंतजार, आज एक साथ मैदान पर उतरेंगे वीरू और धोनी

Thu, 17 Sep 2015 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबा इंतजार खत्म हुआ। आज वो दिन आ गया है जिसका क्रिकेट प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कई सालों के बाद आपके लिए आज भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग को फिर से एक साथ एक टीम के लिए मैदान पर खेलते देखने का सुनहरा मौका होगा। दोनों लंबे समय से एक-साथ नहीं खेले हैं।
विज्ञापन


हालांकि कई बार इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मीडिया में नकारात्मक खबरें आई हैं लेकिन इन सब के बावजूद ये दोनों खिलाड़ी एक बार फिर एक साथ ड्रेसिंग रूप साझा करते नजर आएंगे। इस टीम में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के टी-20 कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी भी होंगे जो बल्ले के अलावा गेंद से भी अपना कमाल दिखाने में माहिर हैं।

धोनी और सहवाग की टीम में अफरीदी के अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स भी होंगे जो हेल्प फॉर हिरोज इलेवन टीम का हिस्सा होंगे। इस टीम के कप्तान इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू स्ट्रॉस होंगे जबकि मैनेजर की भूमिका में इंग्लैंड के महान इयान बॉथम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रैंडन मैकुलम की टीम के खिलाफ उतरेंगे धोनी और वीरू

महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के अलावा दुनिया के कुछ अन्य बेहतरीन खिलाड़ी भी होंगे जो 17 सितंबर को ओवल में खेले जाने वाले एक टी-20 चैरिटी मैच में हिस्सा लेंगे।

इस टीम का सामना रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन से होगा जिसकी अगुआई न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम करेंगे। मैकुलम की टीम में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन, श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टाइरिस आदि होंगे।

इसके अलावा कीवी टीम के अनुभवी डेनियल विटोरी और अफगानिस्तान के शापूर जदरान भी यहां खेलते हुए नजर आएंगे। इस टीम के कोच गैरी कर्स्टन होंगे जबकि मैनेजर भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर होंगे। इसके अलावा इंक्रेडिबल हेल्प फॉर हिरोज क्रिकेट क्लब और इंग्लैंड फिजिकल डिसेबिलिटी टीम के बीच एक टी-20 मैच भी खेला जाएगा।

रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड टीम : ब्रेंडन मैकुलम (कप्तान), मैथ्यू हेडन, ग्रीम स्मिथ, माहेला जयवर्धने, मेजर स्टोर्म ग्रीन, ब्रायन लारा, अब्दुल रज्जाक, स्कॉट स्टाइरिस, डेनियल विटोरी, टिम साउदी, शापूर जदरान।

हेल्प फॉर हिरोज इलेवन टीम : एंड्रयू स्ट्रॉस (कप्तान), हर्शल गिब्स, वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, डेमियन मार्टिन, लेफ्टिनेंट कमांडर जोनाथन पार्कर, कॉरपोराल जेक वरे, शाहिद अफरीदी, ग्रीम स्वाम, साइमन जोंस, मैथ्यू होगार्ड और डेरेन गॉफ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें