फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni and Sakshi Video: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पति से भिड़ गईं साक्षी, कहा- मैं तुम्हारा हिस्सा हूं

Sat, 17 Sep 2022 11:37 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धोनी और साक्षी इस वीडियो में नोंक-झोंक करते नजर आ रहे हैं। धोनी कहते हैं कि साक्षी अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही हैं तो साक्षी जवाब देती हैं कि धोनी के फॉलोअर्स साक्षी से भी प्यार करते हैं। 
 
विज्ञापन
धोनी और साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। धोनी अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं। हालांकि, धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी जमकर सोशल मीडिया का उपयोग करती हैं। इसी वजह से धोनी भी चर्चा में बने रहते हैं। अब इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों नोक-झोंक करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में साक्षी वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। ऐसे में धोनी कहते हैं कि देखो फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए क्या-क्या कर रही हैं। इसके जवाब में साक्षी कहती हैं कि धोनी के फॉलोअर्स उनसे भी प्यार करते हैं। उनकी इस बात पर सभी हंसने लगते हैं। साक्षी आगे कहती हैं कि वो भी धोनी का ही एक हिस्सा हैं। दोनों की जोड़ी इस वीडियो में हमेशा की तरह जंच रही है। 

विज्ञापन

अगले साल अपना आखिरी आईपीएल खेल सकते हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी जल्द ही आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं। इस साल उन्होंने जडेजा को टीम की कमान भी दी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। हालांकि, जडेजा कप्तानी का दबाव नहीं झेल पाए और उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा। इसके बाद उन्होंने सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी। धोनी फिर से चेन्नई के कप्तान बन गए। 

आईपीएल 2023 में धोनी की कोशिश टीम के लिए नया कप्तान चुनने की होगी। चेन्नई की कप्तानी किसी जिम्मेदार खिलाड़ी के हाथों में देने के बाद धोनी आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं। 

दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने देश के लिए 350 वनडे, 98 टी20 और 90 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने भारत के लिए कुल 17266 रन बनाए। उनके बल्ले से कुल 108 अर्धशतक और 16 शतक निकले। वह दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीन अलग-अलग ट्रॉफी अपने नाम की। आईपीएल में भी धोनी चेन्नई की टीम को चार खिताब दिला चुके हैं। अब 2023 में चेन्नई को जीत दिलाने के साथ धोनी आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें