फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs RCB: धोनी ने विकेट के पीछे फिर अपनी तेजी से चौंकाया, बिजली की रफ्तार से सॉल्ट को किया स्टंप; वीडियो

Fri, 28 Mar 2025 08:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

सीएसके और आरसीबी के बीच चेन्नई में खेले जा रहे मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी विकेटकीपिंग शैली से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बिजली की रफ्तार से फिल सॉल्ट को स्टंप आउट किया जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 में टीम के लगातार दूसरे मैच में विकेट के पीछे अपनी तेजी से सभी को चौंकाया। सीएसके और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन

तेज बल्लेबाजी कर रहे थे सॉल्ट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के खिलाफ आरसीबी ने तेज शुरुआत की। सॉल्ट और कोहली ने पांच ओवर खत्म होने से पहले ही 45 रन जोड़ लिए थे। हालांकि, उसे सॉल्ट के रूप में पहला झटका लगा। सॉल्ट तेज बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पांचवें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर आगे बढ़ने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। धोनी ने एक बार फिर बिजली की रफ्तार से स्टंप किया और सॉल्ट को चौंका दिया। सॉल्ट 16 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई के खिलाफ भी दिखाई थी फुर्ती
43 साल के धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के पिछले मुकाबले में भी विकेट के पीछे गजब की फुर्ती दिखाई थी। धोनी ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऐसा कारनामा किया था जिससे फैंस को उनके पुराने दिनों की याद आ गई थी। धोनी ने मुंबई की पारी के 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव को इसी तरह स्टंप आउट किया और सभी को चौंका दिया था। मुंबई की पारी के दौरान 10.3 ओवर में जब नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने सूर्यकुमार को गुगली डाली। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गई और सूर्यकुमार ने क्रीज से बाहर आकर शॉट खेलने की कोशिश की। सूर्यकुमार गेंद मिस कर बैठे, लेकिन विकेट के पीछे खड़े धोनी ने उन्हें स्टंप करने में जरा भी देर नहीं लगाई। धोनी की फुर्ती का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता था कि उन्होंने 0.12 सेकेंड में ही सूर्यकुमार को स्टंप किया था।

ये भी पढ़ें: CSK vs RCB Live Score: पाटीदार और कोहली ने आरसीबी को संभाला, स्कोर 90 के पार पहुंचा; सीएसके को दो सफलता
विज्ञापन

चंद सेकेंड में किया आउट
नूर की गुगली पर सॉल्ट ने शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह चूक गए और धोनी ने जल्दी से स्टंप किया। धोनी की अपील पर अंपायर ने तीसरे अंपायर का इशारा किया। टीवी रिव्यू में दिखा कि सॉल्ट का पैर क्रीज की लाइन पर था, लेकिन जब धोनी ने गेंद विकेट में हिट की तब सॉल्ट का पैर हवा में था जिस कारण वह आउट करार दिए गए। धोनी विकेट के पीछे अपनी फुर्ती के लिए जाने जाते हैं और आईपीएल 2025 में सीएसके के लगातार दूसरे मुकाबले में धोनी का जलवा देखने मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें