भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर किसी पहचान के मोहताज नहीं। आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभालने वाले इस खिलाड़ी को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ भारतीय 'ए' टीम की कमान दी गई है।
बीते दिनों मुंबई के इस आक्रामक युवा बल्लेबाज ने 'ओपन हाउस विद रेनिल' नाम के शो में अपने छोटे से करियर से जुड़े कई खुलासे किए। अय्यर ने बताया कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें एकाग्र रहने के लिए उन्हें मीडिया से दूर रहने की सलाह दी थी।
अय्यर ने एक रोचक किस्सा भी साझा किया, जहां उनका आईपीएल में चयन होते ही एक पुरानी दोस्त उन्हें अचानक मैसेज भेजना शुरू कर देती है। शो में अय्यर ने बताया कि कैसे जब उन्होंने भारतीय टीम में कदम रखा तब धोनी ने सलाह दी कि अखबरों से दूर रहना और साथ ही जितना हो सके सोशल मीडिया से दूरी भी बनाए रखना।
चतुष्कोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' और भारत बी टीमें :
भारत 'ए' : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ , आर समर्थ, सूर्यकुमार यादव, हनुमा विहारी, नीतीश राणा , सिद्धेश लाड, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मयंक मारकंडे, के. गौतम , क्रुणाल पांडया, दीपक चाहर,मोहम्मद सिराज, शिवम मावी, खलील अहमद।