फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Sixes In IPL: विराट कोहली ने पूरे किए 300 छक्के, रोहित इस स्थान पर मौजूद; लिस्ट में कौन है सबसे आगे?

Sat, 25 Apr 2026 04:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अपनी पारी के दौरान स्टार बल्लेबाज ने चार छक्के लगाए और आईपीएल में 300 छक्कों का आंकड़ा छू लिया। वह आईपीएल इतिहास में 300 छक्के पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : ANI
रोहित-गेल की लिस्ट में शामिल हुए कोहली
गुजरात के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग कोहली ने 184.09 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 81 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 300 से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। उनसे पहले इस टूर्नामेंट में 300 छक्कों का आंकड़ा रोहित शर्मा और क्रिस गेल छू चुके हैं। क्रिस गेल इस मामले में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 142 मुकाबलों में 357 छक्के ठोके। वहीं, रोहित शर्मा अब तक खेले 276 मैचों में 310 छक्के ठोक चुके हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
 
बल्लेबाज मैच रन स्ट्राइक रेट चौके छक्के
क्रिस गेल 142 4965 148.96 404 357
रोहित शर्मा 276 7183 132.60 653 310
विराट कोहली 274 8989 133.76 807 303
महेंद्र सिंह धोनी 278 5439 137.45 375 264
एबी डिविलियर्स 184 5162 151.68 413 251
डेविड वॉर्नर 184 6565 139.77 663 236
संजू सैमसन 184 4997 140.87 410 234
आंद्रे रसेल 140 2651 174.17 186 223
कीरोन पोलार्ड 189 3412 147.32 218 223
केएल राहुल 152 5433 137.02 473 218
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : ANI
ऑरेंज कैप पर कोहली का कब्जा
गुजरात के खिलाफ सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस पारी के दम पर किंग कोहली आईपीएल 2026 के शीर्ष स्कोरर भी बन गए। अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल कर ली। कोहली के सात मैचों में 328 रन हो गए हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा सात मुकाबलों में में 323 रन के साथ दूसरे और हेनरिक क्लासेन सात मैचों में 320 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें