फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकप लिए क्या है भारत का प्लान?: नीतीश को मिलेंगे मौके, कृष्णा-गुरनूर पर भी रहेगी नजर; मोर्केल ने खोला राज

Fri, 25 Sep 2026 08:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

मोर्ने मोर्केल ने नीतीश कुमार रेड्डी को संभालकर तैयार करने और स्पष्ट भूमिका के साथ लगातार मौके देने पर जोर दिया, ताकि वह भविष्य में टीम के प्रमुख ऑलराउंडर बन सकें। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ जैसे गेंदबाजों को आजमाने के साथ भारत अगले साल के वनडे विश्व कप के लिए अपनी गेंदबाजी यूनिट तैयार करेगा।

विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा-नीतीश रेड्डी-गुरनूर बराड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को संभालकर तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया है। उनका मानना है कि नीतीश में बल्ले, गेंद और फील्डिंग तीनों विभागों में प्रभाव छोड़ने की क्षमता है और लगातार मौके देकर उन्हें भविष्य के प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में विकसित किया जा सकता है। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ जैसे गेंदबाजों को भी पर्याप्त मैच समय देने की योजना है।
विज्ञापन

नीतीश रेड्डी - फोटो : ANI
नीतीश को देना होगा स्पष्ट रोल
  • नीतीश हाल ही में क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले में उन्होंने छह विकेट लेकर शानदार वापसी की थी। हालांकि, वापसी के बाद अभी तक उनके बल्ले से अपेक्षित प्रदर्शन नहीं आया है।
  • मोर्केल ने कहा कि नीतीश को अलग-अलग परिस्थितियों में अपनी भूमिका समझने और उस पर लगातार काम करने के लिए पर्याप्त अवसर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नीतीश बेहद प्रतिभाशाली हैं और टीम चाहती है कि वह एक ऐसे ऑलराउंडर के रूप में विकसित हों, जो अलग-अलग परिस्थितियों में योगदान दे सके।
  • उन्होंने कहा कि नीतीश के लिए संदेश सरल है, बुनियादी चीजों को सही तरीके से करना और अपनी भूमिका को अच्छी तरह निभाना। मोर्केल के मुताबिक, टीम को उन्हें ऐसा स्पष्ट रोल देना होगा, जिससे वह सीख सकें और धीरे-धीरे अपने खेल में सुधार कर सकें।

प्रसिद्ध कृष्णा-गुरनूर बराड़ - फोटो : ANI
वेस्टइंडीज सीरीज में दूसरे विकल्पों की परीक्षा
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भारत के लिए अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों की दिशा में अहम मानी जा रही है। मोर्केल ने संकेत दिया कि टीम इस दौरान दूसरी पंक्ति के गेंदबाजों को भी आजमाना चाहती है।
  • प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को अलग-अलग भूमिकाओं में मौके देने की योजना है। मोर्केल ने कहा कि इन खिलाड़ियों के लिए मैच में गेंदबाजी करना और टीम द्वारा तय मानकों के अनुरूप प्रदर्शन करने का अनुभव हासिल करना बेहद जरूरी है।
  • उन्होंने कहा कि टीम सिर्फ खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए नहीं परख रही, बल्कि यह भी देखना चाहती है कि मुश्किल परिस्थितियों में वे किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं। उनके मुताबिक, दबाव वाली स्थिति में गेंद मांगने और जिम्मेदारी लेने का रवैया खिलाड़ियों के विकास में अहम होगा।

हर्षित राणा-हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
चोटों के बीच बैकअप विकल्पों पर भरोसा
भारतीय टीम में हाल के समय में खिलाड़ियों की फिटनेस भी चर्चा का विषय रही है। हार्दिक पांड्या और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। मोर्केल ने कहा कि टीम प्रबंधन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर प्रत्येक खिलाड़ी के लिए अलग-अलग वापसी योजना पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के वर्कलोड पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि वे पूरी तरह फिट होकर वापसी कर सकें। हर्षित राणा के अलावा फ्रंटलाइन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के चोट के कारण बाहर रहने को उन्होंने निराशाजनक बताया, लेकिन साथ ही टीम की बेंच स्ट्रेंथ पर भरोसा जताया।

शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विश्व कप की तैयारी अभी से शुरू
मोर्केल के मुताबिक, भारत विश्व कप की तैयारी को आखिरी समय तक टालना नहीं चाहता। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से ही गेंदबाजी समूह को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि विश्व कप से ठीक एक सप्ताह या एक महीने पहले टीम का स्तर बढ़ाने के बजाय खिलाड़ियों को अभी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव और मुश्किल परिस्थितियों के लिए तैयार करना जरूरी है। टीम चाहती है कि जो भी खिलाड़ी मैदान पर उतरे, उसे अपने प्रदर्शन के अपेक्षित स्तर की स्पष्ट जानकारी हो।
विज्ञापन

रोहित-विराट - फोटो : ANI
तिरुवनंतपुरम में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को लेकर मोर्केल ने हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद जताई। उन्होंने टीम के अभ्यास सत्र के आधार पर कहा कि शुरुआती ओवरों में नई गेंद से बल्लेबाजों को कुछ चुनौती मिल सकती है, लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं। भारत और वेस्टइंडीज दोनों आक्रामक क्रिकेट खेलने वाली टीमें हैं। ऐसे में मॉर्केल का मानना है कि शुरुआती 15 से 20 ओवरों में परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने वाली टीम के लिए मुकाबले में बढ़त बनाना अहम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें