फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन का मेयर बनना चाहता है इंग्लैंड का यह क्रिकेटर, डेब्यू मैच में सचिन को किया था आउट

Tue, 17 Sep 2019 04:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोंटी पनेसर - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट के लिए 2006 में डेब्यू करने वाले स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर अब लेखक बन चुके हैं। 2013 के बाद से टीम से बाहर रहने वाले पनेसर ने हाल ही में 'दी फुल मोंटी' नाम से एक किताब लिखी थी। उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को इसकी कॉपी भी दी थी।

विज्ञापन


नागपुर में इंग्लैंड की तरफ से 2006 में डेब्यू करते हुए उन्होंने अपना पहला विकेट सचिन तेंदुलकर का लिया था। फ़िलहाल पनेसर काउंटी क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे आने वाले समय में राजनीति में उतरना चाहते हैं।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'उन्हें राजनीति में दिलचस्पी है, वे लंदन में रहते हैं, उन्हें लंदन के बारे में मालूम है इसलिए आने वाले वक्त में जब मौजूदा मेयर सादिक खान हटेंगे तो वे मेयर पद के लिए नाम आगे बढ़ाएंगे। हालांकि पनेसर ने कहा कि वे अभी सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहते हैं और उसी पर ध्यान देना चाहते हैं। राजनीति के बारे में अभी उन्होंने सोचना शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मूल के पनेसर ने इंग्लैंड के लिए कुल 77 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 193 विकेट चटकाए हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें