इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को जीत के लिए 338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 31 रन से हार गई। पनेसर ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, 'मुझे लगता है कि उनके लिए कोई मैच बुरा हो सकता है। इससे पता चलता है कि दोनों जब एक साथ अच्छी गेंदबाजी नहीं करते हैं तब भारत के लिए स्थिति मुश्किल हो जाएगी।'
इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट में 167 विकेट लेने वाले पनेसर ने कहा, 'भारत को अच्छा करने के लिए यह जरूरी है कि दोनों में से कम से कम एक स्पिनर अच्छा प्रदर्शन करे। अगर दोनों अच्छा प्रदर्शन करते है तो यह शानदार होगा लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा नहीं हो सका और शुरू से ही बल्लेबाज उन पर हावी हो गए।'
पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रॉय और बेयरस्टा ने बेखौफ बल्लेबाजी से भारतीय स्पिनर्स की लय बिगाड़ दी। इंग्लैंड को 2012 में भारत ने टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पनेसर ने कहा, 'बेयरस्टो और रॉय बेखौफ होकर खेले। उन्होंने फ्लाइटेड गेंद का सामना आगे बढ़कर किया। वह फ्लाइट से डरे नहीं और उन्होंने बड़े शाट लगाए।'
पनेसर ने कहा कि छोटी बाउंड्री और रिवर्स स्वीप को सही तरीके से खेलना इंग्लैंड के पक्ष में गया। उन्होंने कहा, 'एक स्पिनर के तौर पर मैं यह समझ सकता हूं कि यह मुश्किल है। बाद में स्टोक्स ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। एक बार जब आपकी गेंद पर रन बन जाते हैं तो आप सोचने लगते है कि क्या करूं, आप रॉय मांगने के लिए कप्तान के पास जाते हैं। इससे आपकी लय बिगड़ती है। ऐसे में बल्लेबाज आप पर हावी हो जाता है।