फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फिफ्टी से रिचडर्स और वीरू को पीछे छोड़ देगा यह बांग्लादेशी बल्लेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
10 जून को फतलुल्लहा मैदान में होने वाले पहले और इकलौते टेस्ट में टीम इंडिया को बांग्लादेशी बल्लेबाज मोमिनुल हक से बचकर रहने की जरुरत है क्योंकि एक शानदार पारी से यह बल्लेबाज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकता है।
विज्ञापन


14 में से 11 टेस्ट मैचों में मोमिनुल को बल्लेबाजी करने का मौका मिला और सभी 11 मैचों में मोमिनुल ने फिफ्टी लगाई है। भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में इस बल्लेबाज की निगाह अपने 12 टेस्ट में भी कम से कम एक फिफ्टी लगाने की होगी।

वहीं, अगर मोमिनुल यह कारनामा करने में कामयाब हो जाते है तो वह दक्षिण अफ्रीकी टीम के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे और वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर और वेस्ट इंडीज के विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

मोमिनुल ने कहा, रिकॉर्ड नहीं जीत पर है नजर

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर मोमिनुल हक के लिए भारत के खिलाफ पहले और इकलौते टेस्ट काफी अहम होगा। एक चैनल से बातचीत में मोमिनुल ने कहा कि उनकी नजर रिकॉर्ड नहीं बल्कि टीम की जीत पर है।

मोमिनुल ने न्यूजीलैण्ड के खिलाफ अपने पहले ही मैच में शतक ठोका था। जबकि पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट में 13 और 68 रन की पारी खेली थी। एबी अपने शुरुआती 12 टेस्ट मैचों में लगातार फिफ्टी लगा चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें