फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली और भुवनेश्वर को बिग बैश लीग में देखना चाहता है यह खिलाड़ी

Sun, 23 Apr 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : CricBuzz
विज्ञापन
यूं तो बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को विदेशी टी-20 लीग में खेलने का अनुमति नहीं देता, मगर अभी परवेज रसूल और उन्मुक्त चंद को ढाका प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने की इजाजत बोर्ड ने दी दी। मगर, जहां तक है बीसीसीआई अपने कॉन्ट्रेक्टेड खिलाड़ियों को दूसरे देशों की लीग में खेलने की इजाजत नहीं देगा।
विज्ञापन


मगर सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर मोइसेज ऑनरीकेज का कुछ और ही मानना है। उन्होंने भारतीय बोर्ड ने दरखास्त की है वो विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार सरीखे कुछ खिलाड़ियों को बिग बैश लीग में खेलने की अनुमति दे। ऑनरीकेज ने कहा इनकी मौजूदगी खेल के स्तर को ऊपर ही लेकर जाएगी।

उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि कुछ भारतीय खिलाड़ी बिग बैश लीग का हिस्सा बने। उम्मीद है कि बीसीसीआई इस लीग के लिए भारतीय खिलाड़ियों को रीलीज करना शुरू करेगी। गौरतलब है कि पुर्तगाल में पैदा हुए क्रिकेटर मोइसेज ऑनरीकेज खुद बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब टी-20 लीग्स की शुरुआत के बाद ही बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों इजाजत नहीं दी। सबसे पहले श्रीलंका प्रीमियर लीग में दिनेश कार्तिक और मुनाफ पटेल को इजाजत नहीं दी गई। केकेआर के ऑलराउंडर युसुफ पठान को भी हॉन्ग-कॉन्ग टी-20 ब्लिट्ज टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत देने के बाद अपना फैसला बदल दिया। बिग-बैश लीग दिसंबर में खेला जाता है, जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर होगी। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों के लिए इस तरह की लीग में खेलना फायदेमंद ही साबित होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें