फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gary Kirsten: कर्स्टन के इस्तीफे पर पीसीबी ने तोड़ी चुप्पी, नकवी ने बताया कब पाकिस्तान को मिलेगा नया कोच

Wed, 30 Oct 2024 07:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्स्टन ने चयन मामलों में उनके अधिकार खत्म करने को लेकर पीसीबी के साथ अनबन के बाद इस्तीफा दिया। हालांकि, अब तक इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में गैरी कर्स्टन ने अचानक वनडे और टी20 के कोच पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कर्स्टन ने पाकिस्तान के सफेद गेंद प्रारूप के मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त कर बोर्ड के साथ अनुबंध का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन

कर्स्टन ने क्यों दिया इस्तीफा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्स्टन ने चयन मामलों में उनके अधिकार खत्म करने को लेकर पीसीबी के साथ अनबन के बाद इस्तीफा दिया। हालांकि, अब तक इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, पीसीबी अध्यक्ष ने कर्स्टन पर उल्लंघन का आरोप लगाया। नकवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- उन्होंने (कर्स्टन) पीसीबी के साथ अपना अनुबंध तोड़कर कुछ उल्लंघन किए। हमने कोई पहल नहीं की, उन्होंने हमारे साथ अनुबंध को खत्म कर दिया। इस दौरान अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा करने से इनकार कर दिया।

कर्स्टन ने किया अनुबंध का उल्लंघन
पीसीबी ने हालांकि कर्स्टन के अचानक इस्तीफे का कारण नहीं बताया है, लेकिन सूत्रों ने पुष्टि की है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरों के लिए टीम और सफेद गेंद प्रारूप के नए कप्तान की घोषणा करते समय उनकी राय नहीं मांगी। पीसीबी के सूत्रों ने दावा किया कि कर्स्टन ने पाकिस्तान में पर्याप्त समय नहीं बिता कर अपनी ओर से अनुबंध का उल्लंघन किया है। वह पूर्ण विदेशी कोचिंग सपोर्ट स्टाफ रखने पर जोर दे रहे थे।
विज्ञापन

कब मिलेगा पाकिस्तान को नया कोच?
नकवी ने बताया कि पीसीबी ने सफेद गेंद टीम के लिए नया मुख्य कोच ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और वह इस मामले में अब तक चार-पांच संभावित उम्मीदवारों से बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा, हमारे पास इस महीने के अंत तक सफेद गेंद प्रारूप में नया मुख्य कोच होगा क्योंकि जेसन गिलेस्पी ने केवल अंतरिम आधार पर ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ जुड़ने पर सहमति दी है। वह लाल गेंद के मुख्य कोच के रूप में अपनी भूमिका पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम के पास एक नया सफेद गेंद प्रारूप का कोच होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें