फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: 'हम उनके लिए खास कोटा रखेंगे', पीसीबी ने बीसीसीआई को रिझाने के लिए चली नई चाल, दिया खास ऑफर

Fri, 01 Nov 2024 11:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियों में जुटा है। हालांकि, बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों को किसी भी कीमत पर पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
पीसीबी - फोटो : pcb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, लेकिन अब तक इस टूर्नामेंट का वेन्यू तय नहीं किया जा सका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास इस टूर्नामेंट की आधिकारिक मेजबानी है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उसकी राह में रोड़ा बना हुआ है। बोर्ड टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने के खिलाफ है, और अब तक इस प्रस्ताव के लिए हामी नहीं भरी है। इस बीच पीसीबी ने बीसीसीआई को रिझाने के लिए नई चाल चली है। 
विज्ञापन

पीसीबी ने की खास पेशकश
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियों में जुटा है। हालांकि, बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों को किसी भी कीमत पर पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है। इस स्थिति में टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के आधार पर किया जा सकता है। इस बीच पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच देखने के लिए उनके देश आने के इच्छुक भारतीय प्रशंसकों के लिए त्वरित वीजा जारी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भारतीय प्रशंसकों को नकवी का ऑफर
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी ने अमेरिका के सिख तीर्थयात्रियों के एक समूह के साथ बैठक के दौरान यह आश्वासन दिया। नकवी ने कहा कि पीसीबी को उम्मीद है कि चैंपियंस ट्रॉफी के मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में भारत के क्रिकेट प्रेमी पाकिस्तान के दौरे पर आएंगे। वह चाहते हैं कि भारतीय प्रशंसक पाकिस्तान आकर लाहौर में इन दोनों देशों के बीच होने वाले मैच को देखें। एक अखबार ने नकवी के हवाले से कहा, "हम भारतीय प्रशंसकों के लिए टिकटों का एक विशेष कोटा रखेंगे और हम जल्द से जल्द वीजा जारी करने के लिए उपयुक्त कदम उठाएंगे।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें