फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohsin Khan On Reena Roy: रीना रॉय से शादी पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहसिन का बयान- मुझे कोई अफसोस नहीं

Sat, 18 Mar 2023 01:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोहसिन खान ने रीना रॉय से शादी और तलाक पर बात करते हुए कहा कि उन्हें कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने एक अच्छे इंसान से शादी की थी। 
 
विज्ञापन
Mohsin Khan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहसिन खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय से शादी और तलाक को लेकर खुलकर बात की है। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें रीना से शादी करने और तलाक का कोई अफसोस नहीं है। मोहसिन खान ने 1983 में रीना रॉय से शादी की थी और कुछ साल बाद 90 के दशक में उनका तलाक हो गया। इस दौरान मोहसिन रीना की बेटी के पिता भी बने थे, जिसका नाम सनम है। 
विज्ञापन


इंटरव्यू के दौरान मोहसिन खान से पूछा गया कि क्या उन्हें रीना रॉय से शादी करने का कोई पछतावा है। इस पर मोहसिन खान ने जवाब दिया, "मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने एक अच्छे इंसान से शादी की थी, मैंने नहीं देखा कि वह कौन थी या वह कहां से थी। आखिरकार, मैंने फैसला किया था कि मैं पाकिस्तान में रहना चाहता हूं। भले ही मैं खेलने के लिए इंग्लैंड गया था, मैं पाकिस्तान में रहना चाहता था।"

68 साल के मोहसिन ने पुराने दिन याद करते हुए कहा "मैंने अपनी शादी से पहले कभी भी उनकी कोई फिल्म नहीं देखी थी, मैं भगवान की कसम खाता हूं, कोई भी इस पर विश्वास नहीं करता। मैं फिल्में नहीं देखता, मैं शायद ही कभी देखता हूं। अगर मैं घर से बाहर जा रहा हूं और वहां अमिताभ बच्चन का कोई सीन चल रहा होता था, मैं शायद रुक कर देखता था, वह भी कुछ मिनटों के लिए। लेकिन इसके अलावा मैंने कभी फिल्में नहीं देखीं। और मैं कभी भी सुंदरता से प्रभावित नहीं हुआ, मुझे एक अच्छा इंसान पसंद आया था।
विज्ञापन


क्रिकेट के अलावा, मोहसिन खान ने बटवारा, फतेह, गुनहगार कौन, प्रतिकार, मैडम एक्स और साथी सहित कई फिल्मों में भी काम किया है। रीना रॉय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में 1972 में फिल्म जरूरत से की थी। उन्होंने कालीचरण, अपनापन, विश्वनाथ, नागिन, अपनापन, जख्मी, जानी दुश्मन, आशा, अर्पण, आशा ज्योति, नसीब और सनम तेरी कसम जैसी फिल्मों में काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें