फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी पर पूर्व क्रिकेट ने उठाए सवाल, कहा- 'डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने से परहेज क्यों'

Thu, 13 Dec 2018 08:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
amarnath-dhoni
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विश्व कप में खेलने पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का कहना है कि धोनी समेत बाकी बड़े खिलाड़ियों को भी अपने फॉर्म को बेहतर रखने के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना चाहिए।

विज्ञापन


बता दें कि धोनी इस वक्त अपने फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम में जगह नहीं दी गई। अब उन्हें जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरना है। धोनी इस वक्त फ्री हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2018-19 से दूरी बनाई हुई है।

मोहिंदर अमरनाथ ने कहा, 'हर खिलाड़ी अपने आप में अलग है, लेकिन देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य की तरफ से खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसे में बीसीसीआई को अपनी नीतियों में बदलाव करना चाहिए। बहुत से सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि धोनी के अलावा शिखर धवन टेस्ट टीम का हिस्सा न होने के बावजूद रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई को ये नियम बना देना चाहिए कि अगर कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में खेलना चाहता है तो उसे अपने राज्य के लिए निर्धारित मैच खेलने होंगे। घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का टीम में सिलेक्शन होना चाहिए।

मोहिंदर अमरनाथ ने मौजूदा भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में टीम इंडिया को फेवरेट बताया है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि स्मिथ की गैर मौजूदगी में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को पटखनी दे सकती है। उन्होंने कहा, 'यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने टॉप खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतर रही है। इससे पहले केरी पैकर सीरीज के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया ने बिना टॉप खिलाड़ियों के साउथ अफ्रीका का दौरा किया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए एक नई टीम खड़ी करने की चुनौती है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें