क्या है पूरा मामला?
सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को 310 रन के स्कोर पर सातवां झटका दिया था। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हो गए। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की बेहतरीन पारी खेली। हेड को आउट करने के बाद सिराज ने आक्रामकता दिखाई जिस पर हेड ने भी पवेलियन लौटते समय सिराज से कुछ कहा। इस दौरान सिराज और हेड के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने मिली और माहौल कुछ सेकेंड के लिए गरमा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वो झूठ बोल रहे- सिराज
वहीं, सिराज ने दावा किया कि हेड झूठ बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'मुझे हेड को गेंदबाजी करने में मजा आ रहा था। यह एक अच्छी लड़ाई थी क्योंकि उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। जब कोई बल्लेबाज आपको अच्छी गेंद पर छक्का मारता है, तो बुरा लगता है। इससे मुझे एक ऊर्जा मिली। उन्हें आउट करने के बाद मैंने जश्न मनाया। फिर उन्होंने मुझे गालियां दीं। आप टीवी पर भी देख सकते हैं। शुरुआत में मैं सिर्फ जश्न मना रहा था। मैंने उनसे कुछ नहीं कहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने झूठ बात कही। उन्होंने गलत बयान दिया। हम सभी का सम्मान करते हैं। मैं हमेशा सभी का सम्मान करता हूं क्योंकि क्रिकेट जेंटलमैंस गेम है। ट्रेविस हेड की हरकतें गलत थीं। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था।