फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025 Auction: आरसीबी के साथ खत्म हुआ सात वर्षों का सफर तो भावुक हुए सिराज, बोले- हमेशा दिल के करीब रहेगी

Tue, 26 Nov 2024 10:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात वर्षों का साथ टूटने के बाद मोहम्मद सिराज भावुक हो गए। उन्होंने मंगलवार को एक खास मेसेज जारी कर अपने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने कहा- सात साल आरसीबी के साथ मेरे दिल के बहुत करीब है।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : RCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 की मेगा नीलामी सोमवार को समाप्त हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को नहीं खरीदा। फ्रेंचाइजी ने राइट टू मैच (आरटीएम) का भी उपयोग नहीं किया। सात वर्षों का साथ टूटने के बाद मोहम्मद सिराज भावुक हो गए। उन्होंने मंगलवार को एक खास मेसेज जारी कर अपने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने कहा- सात साल आरसीबी के साथ मेरे दिल के बहुत करीब है।
विज्ञापन

'यह सफर किसी असाधारण अनुभव से कम नहीं रहा'
सिराज ने लिखा- "जिस दिन मैंने पहली बार आरसीबी की जर्सी पहनी थी, मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम इतने करीब आ जाएंगे। आरसीबी की जर्सी में पहली गेंद फेंकने से लेकर, लिए गए हर विकेट, खेले गए हर मैच, आपके साथ बिताए हर पल तक, यह सफर किसी असाधारण अनुभव से कम नहीं रहा। इसमें उतार-चढ़ाव आए, लेकिन इन सबके बीच एक चीज हमेशा बनी रही अटूट समर्थन।"

गुजरात ने 12.25 करोड़ में खरीदा
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। फ्रेंचाइजी ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इनमें विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (चार करोड़) शामिल हैं। मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 12.25 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ था। 
विज्ञापन

सिराज का करियर
सिराज ने आरसीबी के लिए आईपीएल में 87 मैच खेले। इनमें उन्हें 83 विकेट मिले। हैदराबाद के इस गेंदबाज ने अपने करियर की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ की थी। 2018 में उन्हें आरसीबी के लिए खेलने का मौका मिला। पिछले संस्करण में उन्होंने कुल 14 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें