फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Siraj: 'वह भारतीय आक्रमण का सही अगुआ बनने के लिए तैयार', भारत के इस पूर्व कोच ने सिराज को सराहा

Wed, 06 Aug 2025 09:42 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर सभी पांच टेस्ट मैच खेले और कुल 185.3 ओवर तक गेंदबाजी की। उन्होंने इस दौरान 23 विकेट चटकाए जिसमें से नौ विकेट पांचवें टेस्ट मैच में लिए।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और अब इस सूची में भारत के पूर्व कोच और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्रेग चैपल का नाम भी जुड़ गया है। चैपल का कहना है कि सिराज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का वास्तविक और अध्यात्मिक अगुआ बनने के लिये तैयार हैं, भले ही जसप्रीत बुमराह टीम में हों या नहीं।
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर सिराज ने झटके 23 विकेट
सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर सभी पांच टेस्ट मैच खेले और कुल 185.3 ओवर तक गेंदबाजी की। उन्होंने इस दौरान 23 विकेट चटकाए जिसमें से नौ विकेट पांचवें टेस्ट मैच में लिए। यह सिराज का किसी टेस्ट द्विपक्षीय सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दूसरी तरफ, स्टार तेज गेंदबाज बुमराह कार्यभार प्रबंध का हवाला देकर तीन मैच में ही खेले। जिन मैचों में बुमराह उपलब्ध नहीं थे, उसमें सिराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिलचस्प बात यह रही कि भारत ने वो दोनों मुकाबले जीते जिसमें बुमराह उपलब्ध नहीं थे। 

चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के लिए अपने कॉलम में लिखा, सच कहूं तो सिराज ने पहले भी कई शानदार प्रदर्शन किए हैं। एमसीजी पर, गाबा पर, पर्थ, लॉडर्स, केपटाउन और बर्मिंघम लेकिन ओवल पर जो किया, वह अद्भुत था। बुमराह के साथ या उसके बिना वह गिल के गेंदबाजी आक्रमण का अध्यात्मिक और वास्तविक अगुआ बनने के लिए तैयार है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि इतने शानदार बल्लेबाजी प्रयासों के बावजूद भारतीय टीम के सीरीज में प्रतिस्पर्धी होने का मुख्य कारण सिराज था।
विज्ञापन

सिराज से काफी प्रभावित हुए चैपल
चैपल ने कहा, सिराज के प्रयासों से ज्यादा मुझे उसके भीतर एक गेंदबाज के तौर पर आए बदलाव ने प्रभावित किया। उसने एक जुनूनी गेंदबाज के रूप में शुरुआत की थी लेकिन अब वह ऐसी जुनूनी गेंदबाज है जिसके पास मकसद भी है। एक खिलाड़ी और एक अगुआ में यही फर्क होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें