फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: भारत को बांग्लादेश समझ तेवर दिखा रहा था नागिन डांस करने वाला खिलाड़ी, सिराज ने निकाल दी अकड़

Mon, 16 Jan 2023 04:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

सिराज का सटीक थ्रो देख मैदान में खड़े सभी खिलाड़ी हैरान रह गए। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि अपनी गेंदों से कहर बरपा रहे सिराज चतुराई से विकेट निकाल देंगे। 
 
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में था। सीरीज के लिहाज से इस मैच की कोई अहमियत नहीं थी, क्योंकि भारत ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर इस मैच को ऐतिहासिक बना दिया। पहले शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतक लगाए फिर सिराज ने चार विकेट लेकर भारत को वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दिला दी। भारत ने यह मुकाबला 317 रन से अपने नाम किया। 
विज्ञापन


इस मैच में मोहम्मद सिराज शानदार लय में थे। वह अपनी गेंदों से कहर बरपा रहे थे और 10 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। इस मैच में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 22 ओवर खेल पाई और सिराज इतनी बेहतरीन लय में थे कि कप्तान रोहित ने उनसे पूरे 10 ओवर करा दिए। सिराज के खाते में भले ही चार विकेट गए, लेकिन इस मैच में उन्होंने भारत को कुल पांच विकेट दिलाए। सिराज ने चमिका करुणारत्ने को अपनी समझदारी और सूजबूझ से रन आउट किया। उनका थ्रो देखकर मैदान में मौजूद हर खिलाड़ी हैरान रह गया। 

विज्ञापन

सिराज ने निकाल करुणारत्ने की अकड़
श्रीलंका के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने अपने आक्रामक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद नागिन डांस करने के लिए भी वह चर्चा में आए थे। इस मैच में भी वह सिराज के सामने काफी आक्रामक हो रहे थे। हालांकि, जब तक चमिका बल्लेबाजी के लिए आए थे तब तक श्रीलंका की हार तय हो चुकी थी, लेकिन वह सिराज से बातचीत कर रहे थे और उनका रुख काफी आक्रामक था। ऐसे में गेंदबाज बाउंसर करते हैं और बल्लेबाज से गलती करने की उम्मीद करते हैं। इस चक्कर में कई बार बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका भी मिल जाता है, लेकिन सिराज ने करुणारत्ने की बोलती बंद करने का अलग ही तरीका निकाला। 



उन्होंने गुड लेंथ पर गेंद की और बल्लेबाज ने रक्षात्मक शॉट खेला। गेंद सीधे सिराज के पास पहुंची और सिराज ने गेंद उठाते ही थ्रो कर दिया। उनका थ्रो सीधे स्टंप पर लगा और गिल्लियां बिखरते ही सभी को एहसास हो गया था कि भारत को एक और विकेट मिल गया है। तीसरे अंपायर ने कई बार रिव्यू देखने के बाद बल्लेबाज को आउट करार दिया। इसके बाद चमिका करुणारत्ने की बोलती बंद हो गई और वह चुपचाप पवेलियन लौट गए। चमिका छह गेंद में सिर्फ एक रन बना पाए। जब चमिका आउट हुए तब श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 39 रन था। इसके कुछ समय बाद पूरी टीम ही 73 रन पर सिमट गई। इस मैच में श्रीलंका के नौ विकेट गिरे, लेकिन अशेन बंडारा चोटिल होने की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं आए और श्रीलंकाई पारी नौवां विकेट गिरने के साथ ही समाप्त हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें