टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके परिजनों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को दूसरे दिन भी कोलकाता की क्राइम ब्रांच शाखा की टीम उनके गांव सहसपुर पहुंची। कोलकाता पुलिस शमी-हसीन के रिश्तों में आई तल्खी की वजह तलाशती रही। इसके लिए कोलकाता पुलिस ने महिलाओं से हसीन जहां के व्यवहार के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
2 of 5
मोहम्मद शमी
पुलिस की टीम शमी के ताऊ सुल्तान अहमद और फूफा खुर्शिद अहमद को साथ लेकर गांव पहुंची। वहां तहेरे भाई असर अहमद के घर जाकर आस-पड़ोस की महिलाओं से मिले।
विज्ञापन
3 of 5
mohammad shami
टीम ने तकरीबन एक घंटे तक महिलाओं से हसीन जहां के व्यवहार के बारे में गहनता से पूछताछ की। उसके बाद टीम के सदस्य वर्तमान महिला प्रधान छोटी बेगम के घर पहुंचे। जहां हसीन और उनके परिजनों के व्यवहार के बारे में जांच पड़ताल की गई।
4 of 5
mohammed shami and hasin jahan
जांच टीम हसीन और शमी व उनके परिजनों के साथ कैसे व्यवहार थे, इसी को मुख्य बिंदु बनाकर पूछताछ कर रही थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने जब शमी से बातचीत की तो उन्होंने सुलह करने से इनकार कर दिया।
शमी ने कहा कि उन्होंने इस रिश्ते को संभालने की खूब कोशिश की है, लेकिन इसके बावजूद उन पर लगातार बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। अब वह चुप नहीं बैठेंगे और आगे की लड़ाई कानूनी रूप से लड़ेंगे।