फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में भी एक ही सवाल पूछ रहे थे मोहम्मद शमी, फोन आया क्या?

Tue, 27 Mar 2018 07:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहले अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों की वजह से लंबे समय तक विवादों में रहे। इसके बाद 25 मार्च को देहरादून से लौटते वक्त रास्ते में इनकी कार का एक्सीडेंट हो गया और चोटिल हो गए। इस दुर्घटना में उनकी आंख के पास गंभीर चोट आई और डॉक्टरों को 5 टांके भी लगाने पड़े। 

विज्ञापन


इसके बाद शमी के करीबियों ने फोन करके उनका हाल चाल पूछा और उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं मांगी। लेकिन इस बीच शमी को जिसके फोन का इंतजार था आखिरकार उसका फोन नहीं आया और वह शख्स थी उनकी पत्नी हसीन जहां। 

एक अखबार से बातचीत के दौरान कहा कि एक्सीटेंड होने के बाद सभी ने मेरा हाल जान और मुझे उम्मीद थी कि हसीन भी कॉल करेगी और मेरे बारे में पूछेगी लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। शमी ने कहा 'हसीन इतनी खुदगर्ज निकलेंगी, मैंने कभी सोचा न था। मुझे इसका अफसोस हमेशा रहेगा।' वहीं, दूसरी तरफ हसीन का कहना है कि मैं उनसे मिलना चाहती हूं। 
विज्ञापन


हसीन जहां ने कहा, 'शमी के घायल होने की सूचना मिलने पर वह भी काफी परेशान हो गई थीं। उन्होंने शमी के लिए दुआएं भी मांगी।' उन्होंने आगे कहा, 'बेशक उनके पति और उनके बीच कितना ही बुरा दौर क्यों न आ जाए, लेकिन वह उनका कभी बुरा नहीं चाहतीं।' 
 

Trending Videos
विज्ञापन

देहरादून से दिल्ली आते वक्त हुआ एक्सीडेंट

mohammed shami - फोटो : twitter
देहरादून-सहारनपुर रोड पर आशा की रोड़ी के पास शमी की कार का एक्सीडेंट हुआ था। इस दुर्घटना में शमी के सिर और हाथ में चोट आई। शमी की गाड़ी का एक्सीडेंट सुबह 7.30 बजे हुआ था। मोहम्मद शमी के दाहिने आंख के पास गंभीर चोट आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें