फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के क्रिकेटर की पत्नी के कपड़ों पर सोशल मीडिया पर लोगों ने की अभद्र टिप्पणी 

Tue, 27 Dec 2016 01:49 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहम्मद शमी अपनी पत्नी केे साथ
विज्ञापन
टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की रीढ़ बन चुके मोहम्मद शमी को उस वक्त बेहद खराब स्थिति का सामना करना पड़ा जब सोशल मीडिया में उनकी पत्नी के कपड़ों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने लगे।
विज्ञापन


घुटने की चोट से उबरने में जुटे शमी ने अपने फेसबुक एकांउट पर अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो अपलोड की लेकिन उस वक्त स्थिति बेहद खराब हो गई जब लोगों ने उनकी पत्नी हसीन जहान की स्लीवलेस ड्रेस को लेकर आपत्तिजनक कमेंट और आलोचना करनी शुरू कर दी।

शमी के कुछ चाहने वालों को उनकी पत्नी की ड्रेस पसंद नहीं आई। जिसपर उन्होंने इस्लाम और अल्लाह का हवाला देकर उन्हें इससे बचने की सलाह दी। अधिकांश कमेंट में कहा गया कि शमी यह सुनिश्चित करें की उनकी पत्नी लोगों के सामने हिजाब पहनकर ही आया करे। तस्वीरों में भी वह हिजाब पहनी नजर आएं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शमी के बचाव में उतरे मोहम्मद कैफ

मोहममद शमी अपने परिवार के साथ - फोटो : twitter
लोगों के इस तरह के कमेंट को देख टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ उनके बचाव में उतरे। कैफ ने ट्वीट कर कहा, जो भी कमेंट हैं वो बेहद शर्मनाक हैं। मैं शमी का पूरी तरह समर्थन करता हूं। देश में चर्चा के लिए इससे भी बड़े कई मुद्दे हैं। मुझे आशा है कि लोगों को सद्बुद्धि 
  The comments are really really Shameful.
Support Mohammed Shami fully.
There are much bigger issues in this country. Hope sense prevails. pic.twitter.com/dRJO5WfOgU — Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 25, 2016


इससे पहले भी धार्मिक कारणों के कारण दुनिया की नंबर एक टेनिस युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा को लेकर भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जा चुकी है। साल 2005 में 18 वर्षीय सानिया के खिलाफ फतवा जारी कर उन्हें सही कपड़े पहनने की नसीहत दी गई थी। साथ ही उन्हें कहा गया था कि टेनिस खेलते वक्त सिर से पैर तक अपने शरीर को ढक कर रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें