फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami on Bumrah: पहली बार बुमराह को देखकर हैरान हो गए थे शमी, बोले- उनसे यह गेंद करना सीखना चाहता हूं

Mon, 28 Feb 2022 05:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जसप्रीत बुमराह को पहली बार गेंदबाजी करते देखकर मोहम्मद शमी हैरान रह गए थे। उनका गेंदबाजी एक्शन शमी को काफी अजीब लगा था। अब शमी बुमराह से यॉर्कर गेंद करना सीखना चाहते हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि जब उन्होंने पहली बार जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी करते देखा था तो वे हैरान रह गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि कोई खिलाड़ी ऐसे एक्शन के साथ कैसे इतनी गति प्रापित कर सकता है। शमी ने पहली बार आईपीएल में बुमराह को देखा था। जब वो भारतीय टीम में आए तब तक शमी उन्हें जानने लगे थे। शमी और बुमराह ने साथ में भारत को कई मैच जिताए हैं। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेश में जाकर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें बुमराह और शमी का योगदान काफी ज्यादा है। 
विज्ञापन


शमी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि वे अब बुमराह से यॉर्कर गेंद करना सीखना चाहते हैं। शमी के अनुसार बुमराह की यॉर्कर गेंद बहुत सटीक है और वे चाहते हैं कि उनकी यॉर्कर भी बुमराह की तरह सटीक हो। हालांकि, शमी भी बहुत बेहतरीन यॉर्कर गेंद करते हैं, लेकिन उनकी यॉर्कर उतनी सटीक नहीं है। कई मौकों पर शमी यॉर्कर के चक्कर में फुल टॉस गेंद कर देते हैं और बल्लेबाज आसानी से उनके खिलाफ रन बनाते हैं। 

2016 में बुमराह ने खेला था पहला मैच
जसप्रीत बुमराह ने 2016 में भारत के लिए पहला वनडे मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने टी-20 टीम में भी जगह बनाई और जनवरी 2018 में टेस्ट करियर की शुरुआत की। 28 साल के बुमराह 27 टेस्ट मैच में 113 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सात बार एक पारी में पांच विकेट भी लिए हैं। वहीं 70 वनडे मैचों में उनके नाम 113 विकेट हैं, जिसमें एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। 57 टी-20 मैच में उन्होंने 67 विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल में भी कमाल का प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करके भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले बुमराह 106 आईपीएल मैचों में 130 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने मुंबई के अलावा किसी दूसरी टीम के लिए आईपीएल नहीं खेला है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में उन्होंने 7.42 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं। 14 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें