फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार मोहम्मद शमी को मिली खुशी, पत्नी हसीन जहां के दावों पर कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला

Sat, 18 Aug 2018 03:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से पत्नी हसीन जहां से चले आ रहे विवाद के बीच क्रिकेटर मोहम्मद शमी के लिए राहत भरी खबर आई है। अदालत ने उनकी पत्नी हसीन जहां के उस केस को सिरे से खारिज कर दिया, जिसके आधार पर उन्होंने हर्जाने का दावा किया था।

विज्ञापन


लंबे समय से पत्नी हसीन जहां से चले आ रहे विवाद के बीच क्रिकेटर मोहम्मद शमी के लिए राहत भरी खबर आई है। अदालत ने उनकी पत्नी हसीन जहां के उस केस को सिरे से खारिज कर दिया, जिसके आधार पर उन्होंने हर्जाने का दावा किया था।

अलीपुर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए गुजारा भत्ता के तौर पर प्रतिमाह 7 लाख रुपये की मांग को सिरे से ठुकरा दिया। हालांकि माननीय अदालत ने उनकी लड़की के लिए हर्जाने की मांग को स्वीकार करते हुए शमी से प्रति माह 80,000 रुपये गुजारा भत्ता देने की बात कही।
विज्ञापन


शमी के वकील ने बताया कि वह तो शुरू से ही हसीन जहां को मासिक भत्ता देने को तैयार थे। जी न्यूज की खबरों की माने तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं थी। मगर जैसे ही हसीन जहां ने दोबारा मॉडलिंग और एक्टिंग करनी शुरू की, शमी ने उन्हें हर्जाना देने से इनकार कर दिया।

हसीन के वकील ने कहा कि उनकी क्लाइंट ने अपना व्यवसाय शुरू करने की कोशिश की है लेकिन अभी शुरुआत नहीं हुई है। हसीन अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहीं हैं। बताते चले कि मोहम्मद शमी फिलहाल टीम इंडिया से साथ व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें