फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC: मोहम्मद शमी ने आईसीसी से की खास अपील, लार के नियम पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया; जानें क्या है कारण

Thu, 06 Mar 2025 11:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

वनडे क्रिकेट में दो नई गेंद का नियम आने से स्थिति और बिगड़ गई है। शमी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई गेंदबाजों ने आईसीसी से लार पर प्रतिबंध पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
रोहित और शमी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईसीसी से गेंद पर लार का इस्तेमाल करने की मंजूरी देने का आग्रह किया है। कोविड-19 के दौरान आईसीसी ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। इससे तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग कराने में मदद मिलती है, लेकिन अब गेंदबाज इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। गेंद पर लार का इस्तेमाल नहीं करने से गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

दो नई गेंद नियम के आने से बिगड़ी स्थिति 
वनडे क्रिकेट में दो नई गेंद का नियम आने से स्थिति और बिगड़ गई है। शमी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई गेंदबाजों ने आईसीसी से लार पर प्रतिबंध पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है। इन गेंदबाजों का तर्क है कि इससे मुकाबले के दौरान बल्लेबाज और गेंदबाजों के बीच सही संतुलन बना रहेगा। 

शमी ने कहा, हम रिवर्स स्विंग करने का प्रयास करते हैं, लेकिन आप गेंद पर लार का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हम लगातार लार का इस्तेमाल करने की मंजूरी मांग रहे हैं और रिवर्स स्विंग होने से खेल दिलचस्प हो जाएगा। मैं लय वापस हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं और टीम के लिए अतिरिक्त योगदान देना चाहता हूं। दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाज टीम में नहीं है और मेरे ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी है। जब आप अकेले मुख्य तेज गेंदबाज हैं और दूसरा ऑलराउंडर है तो तो कार्यभार रहता है। आपको विकेट लेकर मोर्चे से अगुआई करनी होती है। मुझे इसकी आदत हो गई है और मैं अपना शत प्रतिशत से अधिक देने की कोशिश कर रहा हूं।
विज्ञापन

शमी पर अधिक जिम्मेदारी
चोट से उबरकर वापसी करने वाले शमी ने चोटिल जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हर्षित राणा या हार्दिक पांड्या के साथ नई गेंद संभाली। राणा अभी नए हैं और पांड्या ऑलराउंडर है जो आमतौर पर वनडे मैच में 10 ओवर नहीं डालते। शमी ने अभी तक टूर्नामेंट में आठ विकेट लिए हैं। शमी को विश्व कप 2023 के दौरान टखने में चोट लगी थी और वह लंबे ब्रेक पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें