रमन को विवादास्पद हालात में बाहर किए जाने से मदनलाल की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकर समिति (सीएसी) और नीतू डेविड की अगुआई वाला चयन पैनल बीसीसीआई अधिकारियों की नजरों में आ गया है। रमन के मार्गदर्शन में भारत की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ भारतीय कोचों में से एक माना जाता है लेकिन मदनलाल और सुलक्षणा नाईक की मौजूदगी वाली क्रिकेट सलाहकार सामिति ने उन्हें हटाकर पोवार को बहाल किया, जिन्हें 2018 में एक दिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज के साथ विवाद के बाद इसी पद से हटाया गया था। स्वयं को बाहर किए जाने के बाद रमन आरोप लगाया था कि उन्हें बदनाम करने का अभियान चलाया गया और उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली से हस्तक्षेप की अपील भी की।