फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं मोहम्मद अर्सलान खान, जिन्होंने अपने पहले ही रणजी मैच में जड़ दिया दोहरा शतक?

Wed, 11 Dec 2019 06:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद अर्सलान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मोहम्मद अर्सलान खान ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया। इसके साथ ही 20 वर्षीय अर्सलान रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। वह दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। बता दें कि रणजी ट्रॉफी में गुंडप्पा विश्वनाथ, अमोल मजूमदार, अंशुमान पांडे, मनप्रीत जुनेजा, जीवनजोत सिंह, अभिषेक गुप्ता और अजय रोहेरा ने दोहरा शतक जड़े हैं। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ के लिए खेलने वाले अर्सलान ने अपने पहले ही रणजी मैच में 33 चौके और चार छक्के की मदद से 233 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी दोहरा शतक की बदौलत चंडीगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 173 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल की पहली पारी 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में चंडीगढ़ ने पहली पारी में 503 रन बनाए।

चंडीगढ़ ने अरुणाचल को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। अरुणाचल प्रदेश की दूसरी पारी 183 रन पर सिमट गई। चंडीगढ़ की तरफ से अर्सलान के अलावा मनन वोहरा 124 और शिवम भांबरी ने 105 रन की शतकीय पारी खेली। बल्लेबाजी के अलावा चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने भी लाजवाब प्रर्दशन किया है। श्रीतेश निर्मोही ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर आठ विकेट (5+3) चटकाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के बाद अर्सलान ने कहा, 'मैंने क्रिकेट की शुरुआत अपने बड़े भाई शाहनवाज को पंजाब विश्वविद्यालय के मैदान में खेलते देख कर की थी। जब बावा सर ने मुझे गुरुग्राम ले जाने का फैसला किया, तो मेरे माता-पिता और भाई थोड़े चिंतित थे लेकिन ऐसा नहीं था। कभी-कभी, मैं अंडर -16 और अंडर -19 मैच खेलने के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए सीधे बस पकड़ता और चंडीगढ़ में भी नहीं रुकता।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए चंडीगढ़ टीम का हिस्सा नहीं था, लेकिन पता था कि मुझे अपना स्थान अर्जित करना होगा। अंडर-23 प्रतियोगिता में पांच शतक और दो अर्धशतक ने मुझे विश्वास दिलाया कि मैं खुद को रणजी टीम में जगह बना सकता हूं।'

बता दें कि पिछले ही महीने भुवनेश्वर में उन्होंने अंडर-23 टूर्नामेंट में खेलते हुए 11 पारियों में पांच शतक और दो अर्धशतक की बदौलत 699 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें