फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नहीं आएंगे मोहम्मद यूसुफ

Thu, 06 Dec 2012 12:29 AM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने साफ कर दिया कि भारत दौरे के लिए पाक की ट्वंटी-20 और वन-डे टीम के लिए मोहम्मद यूसुफ के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। कासिम के इस बयान से जाहिर होता है कि यूसुफ का टी-20 और वन-डे कैरियर खत्म होने के कगार पर है।
विज्ञापन


कासिम ने कहा, ‘भारत दौरे के लिए यूसुफ के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। हम उनकी फिटनेस और फार्म को लेकर भी आश्वस्त नहीं हैं।’ साथ ही कासिम ने कहा कि भारत दौरे के लिए सर्वश्रेष्ठ पाक टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘आने वाले समय में हमारे सामने दो मुश्किल दौरे हैं। हमें भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें