टीम इंडिया तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी गेंदबाजी से तहलका माचया हुआ है। वहीं दूसरी ओर उनके भाई भी क्रिकेट में सफलता ही सीढियां चढ़नी शुरू कर दी है। शमी के भाई मोहम्मद कैफ का चयन बंगाल की अंडर-23 क्रिकेट टीम में बतौर आलराउंडर हुआ है।
पश्चिम बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने शनिवार शाम अंडर-23 टीम का एलान किया है। इस टीम में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ का नाम भी शामिल है।
मोहम्मद कैफ को चयनकर्ताओं ने बतौर आलराउंडर टीम में शामिल किया है। मोहम्मद कैफ बड़े भाई की तरह तेज गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। वह काफी समय से बंगाल में ही रहकर क्रिकेट खेल रहे हैं।