फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने वाले मोहम्मद शहजाद को ICC ने किया सस्पेंड

Fri, 14 Apr 2017 06:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
मोहम्मद शहजाद - फोटो : ESPN
विज्ञापन
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने वाली अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को आईसीसी ने सस्पेंड कर दिया है। आईसीसी ने शहजाद को डोपिंग का दोषी पाय जाने के कारण सस्पेंड किया है। 29 वर्षीय शहजाद का टेस्ट दुबई की आईसीसी अकादमी में 3 महीने पहले हुआ था और इसके बाद विश्व एंटी निरोधक एजेंसी (वाडा) ने इसका अध्ययन किया।
विज्ञापन


टेस्ट के नतीजों में सामने आया कि उनके सैंपल मे एनाबॉलिक स्टेरॉयड्स मौजूद हैं। सैंपल में नैचुरल और सिंथेटिक दोनों तरह तत्व पाए गए। अभी के लिए उन्हें आईसीसी द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, सस्पेंशन 26 अप्रैल 2017 से लागू होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर काफी नाम कमाया है। ऐसे में शहजाद का सस्पेंड होना इस टीम के लिए काफी खराब समाचार है। अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए मशहूर शहजाद ने 58 वनडे और 58 टी-20 मैच खेले हैं। वनडे नें शहजाद ने 4 शतक और 9 अर्धशतकों की मदद से 33.94 की औसत से 1901 रन बनाए हैं। टी-20 में शहजाद ने 32.34 की औसत से 12 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से 1779 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


मोहम्मद शहजाद ने हाल ही में विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ा था। शहजाद ने आईसीसी की डेजर्ट टी-20 लीग में 4 अर्धशतक जड़े थे। विराट ने पिछले साल आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में 3 दफा फिफ्टी का स्कोर पार किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें