फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: मोहम्मद रिजवान पर गिर सकती है गाज, खतरे में पड़ी वनडे टीम की कप्तानी; पीसीबी ले सकता है कड़ा फैसला

Sun, 19 Oct 2025 03:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान की राष्ट्रीय चयन समिति और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सलाहकार बोर्ड की सोमवार को लाहौर में संयुक्त बैठक होनी है और माना जा रहा है कि इस दौरान कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान - फोटो : PCB (X)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान पर गाज गिर सकती है और उन्हें टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय चयन समिति और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सलाहकार बोर्ड की सोमवार को लाहौर में संयुक्त बैठक होनी है और माना जा रहा है कि इस दौरान कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। पीसीबी ने एक बयान में पुष्टि की है कि पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीमों के मुख्य कोच माइक हेसन ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को पत्र लिखकर वनडे टीम के मामलों और कप्तानी पर चर्चा के लिए चयनकर्ताओं और सलाहकारों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, 'वनडे कप्तानी पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने चयनकर्ताओं और सलाहकारों से इस मामले पर चर्चा के लिए सोमवार को बैठक करने को कहा है।' हेसन भी बैठक का हिस्सा होंगे। वर्तमान में पाकिस्तान के पास तीनों प्रारूपों में तीन अलग-अलग कप्तान हैं, जिनमें शान मसूद टेस्ट टीम का, रिजवान एकदिवसीय टीम का और सलमान अली आगा टी20 टीम का नेतृत्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें