मुकाबले के दौरान ही वेलालगे के पिता सुरंगा वेलालगे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। टीम प्रबंधन ने यह खबर मैच खत्म होने तक खिलाड़ी को नहीं दी। मुकाबले के बाद श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या खुद मैदान पर वेलालगे को ढांढस बंधाते नजर आए।
नबी को मिली खबर, हुए भावुक
मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने मोहम्मद नबी को इस दुखद घटना की जानकारी दी। एक रिपोर्टर ने कहा, 'वेलालगे के पिता का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ा था मैच के बीच में।' नबी यह सुनकर हैरान रह गए। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी संवेदनाएं व्यक्त कीं। नबी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'दुनिथ वेलालगे को उनके पिता के निधन पर हार्दिक संवेदनाएं। मजबूत बने रहो भाई।'