फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: वेलालगे के पिता की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध रह गए मोहम्मद नबी, मैच में एक ही ओवर में जड़े थे पांच छक्के

Fri, 19 Sep 2025 01:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

मुकाबले के दौरान ही वेलालगे के पिता सुरंगा वेलालगे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। टीम प्रबंधन ने यह खबर मैच खत्म होने तक खिलाड़ी को नहीं दी। मुकाबले के बाद श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या खुद मैदान पर वेलालगे को ढांढस बंधाते नजर आए।
 
विज्ञापन
मोहम्मद नबी ने दुख जताया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2025 के ग्रुप-बी मुकाबले में अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। नबी ने सिर्फ 22 गेंदों पर 60 रन बना डाले और श्रीलंका के गेंदबाजों को जमकर निशाना बनाया। उन्होंने बाएं हाथ के युवा स्पिनर दुनिथ वेलालगे के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़ दिए। इसके बावजूद अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान ही वेलालगे के पिता सुरंगा वेलालगे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। टीम प्रबंधन ने यह खबर मैच खत्म होने तक खिलाड़ी को नहीं दी। मुकाबले के बाद श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या खुद मैदान पर वेलालगे को ढांढस बंधाते नजर आए।
 

नबी को मिली खबर, हुए भावुक
मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने मोहम्मद नबी को इस दुखद घटना की जानकारी दी। एक रिपोर्टर ने कहा, 'वेलालगे के पिता का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ा था मैच के बीच में।' नबी यह सुनकर हैरान रह गए। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी संवेदनाएं व्यक्त कीं। नबी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'दुनिथ वेलालगे को उनके पिता के निधन पर हार्दिक संवेदनाएं। मजबूत बने रहो भाई।'
 
विज्ञापन

कुसल मेंडिस के दम पर श्रीलंका की जीत
इस मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह पक्की कर ली। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अंतिम ओवरों में कमिंदु मेंडिस ने भी 13 गेंदों पर 26 रन बनाकर टीम को आठ गेंदें शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

असालंका ने टीम की तारीफ की
श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने मैच के बाद टीम की तारीफ की और कहा, 'मैं टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। लगभग परफेक्ट गेम खेला हमने। पावरप्ले में हमारे तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन काम किया। (कुसल) परेरा के कैच शानदार थे। हम टी20 में सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग साइड बनना चाहते हैं और इसके लिए हर कैच पकड़ना जरूरी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें