टीम इंडिया के बेहतरीन फील्डरों में शुमार रहे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रविवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में कैफ तेंदुलकर के साथ नजर आ रहे है।
कैफ ने अपने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'भगवान कृष्ण के साथ मेरा सुदामा पल।' खबर लिखे जाने तक कैफ के इस फोटो को 33 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि साढ़े तीन हजार से ज्यादा बार इस तस्वीर को लोग रिट्वीट कर चुके हैं।
एक फैन ने लिखा, वाह मोहम्मद कैफ भाई। आप जो भी कहो लेकिन भारतीय क्रिकेट के सदाबहार फील्डरों में आपका नाम शीर्ष में है। उत्तर प्रदेश गर्व करता है आप पर।
एक और फैन ने लिखा, एक विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक एवं एक विश्व का सबसे महानतम बल्लेबाज जब दोनों मिल जाएं तब ना रन कम पड़ेंगे ना विपक्षी टीम के विकेट बचेंगे।'