फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: 'गिल की वापसी से सैमसन का स्थान खतरे में', एशिया कप को लेकर इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने दिया बयान

Thu, 21 Aug 2025 05:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गिल पिछले कुछ समय से टी20 टीम से बाहर थे और उनकी अनुपस्थिति में सैमसन ओपनिंग के लिए उतर रहे थे। अब दोनों टीम में शामिल हैं तो देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन किस तरह प्लेइंग-11 का संयोजन तैयार करता है।
विज्ञापन
शुभमन गिल और संजू सैमसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि आगामी एशिया कप के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन की जगह अब पक्की नहीं है। शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी और उन्हें उपकप्तान बनाए जाने के बाद कैफ को उम्मीद है कि टीम प्रबंधन गिल और बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को ओपनिंग कराएगा। इससे सैमसन को अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

गिल-सैमसन दोनों टीम में शामिल 
भारत ने अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए हाल ही में 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी जिसमें गिल को भी मौका दिया गया था। गिल पिछले कुछ समय से टी20 टीम से बाहर थे और उनकी अनुपस्थिति में सैमसन ओपनिंग के लिए उतर रहे थे। अब दोनों टीम में शामिल हैं तो देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन किस तरह प्लेइंग-11 का संयोजन तैयार करता है। 

कैफ ने कहा कि भारत के शीर्ष चार खिलाड़ी पहले ही तय हो चुके हैं और अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉप-4 होंगे। इस स्थिति में मध्य क्रम में जगह कम बचती है, जहां आईपीएल 2025 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के कारण जितेश शर्मा को प्राथमिकता दी जा सकती है। जितेश ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 

कैफ बोले- शीर्ष चार खिलाड़ी तय 
अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने कहा, मुझे लगता है कि संजू सैमसन का प्लेइंग इलेवन में स्थान मुश्किल है। जब टीम यूएई पहुंचेगी तो वे प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप देने से पहले खिलाड़ियों के फॉर्म और टीम संतुलन का आकलन करेंगे। फिलहाल, मेरा मानना है कि सैमसन शीर्ष चार में नहीं आएंगे। गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे, तिलक वर्मा भारत के लिए अपने शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे और सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे। 
विज्ञापन

कैफ ने जितेश शर्मा के हालिया प्रदर्शन पर भी बात की और संकेत दिया कि यह सैमसन के खिलाफ जा सकता है। सैमसन आमतौर पर सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरते हैं और विकेटकीपिंग करते हैं। उन्होंने कहा, अगर संजू सैमसन शीर्ष चार में जगह नहीं बना पाते हैं, तो जितेश शर्मा पांचवें या छठे नंबर पर उतर सकते हैं। उन्होंने इन स्थान पर खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है और हाल ही में आरसीबी को ट्रॉफी जीतने में मदद की है। गिल का उपकप्तान बनना और अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करना, संजू सैमसन के लिए एक चेतावनी है कि वह प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें