पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने टीम इंडिया के दो युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की है। फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हफीज ने इन दोनों रिस्ट स्पिनर की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने दक्षिण अफ्रीका में कमाल की गेंदबाजी की।
बता दें कि
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने प्रोटियाज को उन्हें के घर पर पहले वन-डे सीरीज में 5-1 से मात दी और फिर टी20 सीरीज 2-1 से जीतने में कामयाब रही।
पूरे वन-डे में सीरीज में अफ्रीकी गेंदबाज इन दोनों की गेदों पर जुझते हुए नजर आए। दोनों ने मिलकर इस सीरीज में 33 विकेट लिए। इनमें कुलदीप ने 17 और चहल ने 16 विकेट अपने नाम किए थे।
हफीज ने कहा कि क्रिकेट में लेग स्पिनर की भूमिका हमेशा अहम रहती है। उन्होने कहा कि फिलहाल
पाकिस्तान में शादाब खान भी इन दोनों की तरह टीम के लिए बेहतर कर रहे हैं।
हफीज ने आगे कहा कि चहल-कुलदीप की जोड़ी हर मैच में कमाल कर रही। वहीं, शादाब को भी इन दोनों से सीखना चाहिए। मेरा मानना है कि हर टीम एक लेग स्पिरन होना चाहिए। लेग स्पिनर टीम में एक्स फैक्टर का काम करता है।