पाकिस्तान के अनुभवी हरफनमौला क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने एक बार फिर सोमवार को चेन्नई में आईसीसी अधिकृत बायोमैकेनिक्स लेबोरेटरी में अपनी गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट दिया।
उनकी गेंदबाजी की रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को अगले सप्ताह भेज दी जाएगी।
खास बात यह रही कि उनकी गेंदबाजी टेस्ट मात्र दो घंटे के भीतर पूरा कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका दौरे के दौरान हफीज की गेंदबाजी एक्शन को अंपायर ने एक बार फिर कटघरे में खड़ा किया था।