फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद हफीज ने पीसीबी के केंद्रीय अनुबंध को ठुकराया

Wed, 24 Feb 2021 11:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
मोहम्मद हफीज
विज्ञापन

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के केंद्रीय अनुबंध को ठुकरा दिया है। बुधवार को बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने कहा, 'मैं निराश हूं, मैं उनके फैसले का पूरा सम्मान करता हूं।' खान ने कहा कि हफीज 2020-21 के स्टार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। मुझे आशा है कि वह अपने शानदार फॉर्म को जारी रखेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, पीसीबी ने उन्हें श्रेणी सी में रखा था। बता दें कि बता दें कि हफीज पिछले साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के शीर्ष स्कोरर थे।  मोहम्मद हफीज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया। हफीज ने 99 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 121.30 की स्ट्राइक रेट से 2323 रन बनाए हैं।

बता दें कि अजहर अली, बाबर आजम मोहम्मद रिजवान, और शाहीन अफरीदी को श्रेणी ए में रखा गया है। वहीं, हारिस सोहेल, मोहम्मद अब्बास सहित आठ खिलाड़ियों को बी श्रेणी में रखा गया है।वहीं, उभरते हुए खिलाड़ियों की श्रेणी में हैदर अली, हारिस रौफ और मोहम्मद हसनैन का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

 

  • श्रेणी ए: अजहर अली, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, और शाहीन अफरीदी।
  • श्रेणी बी: आबिद अली, असद शफीक, हारिस सोहेल, मोहम्मद अब्बास, सरफराज अहमद, शादाब खान, शान मसूद और यासिर शाह।
  • श्रेणी सी: फखर जमान, फवाद आलम, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, नसीम शाह और उस्मान शिनवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें