फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिक्सिंग से तबाह हुआ था करियर, अब टेनिस बॉल क्रिकेट में नजर आएंगे आसिफ

Sun, 04 Mar 2018 08:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद आसिफ
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ का क्रिकेट करियर फिक्सिंग के कारण खत्म हुआ था। अब वह दुबई में 19 से 23 मार्च तक होने वाले टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 10 पीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट का दूसरा सत्र शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन



आसिफ पाकिस्तानी टीम शहंशाह वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। पाकिस्तान के लिए 23 टेस्ट, 38 वन-डे और 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले आसिफ का करियर 2010 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तारी के कारण खत्म हो गया था।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट में आसिफ के अलावा श्रीलंका के तिलन तुषारा और चमारा सिल्वा की भी खेलने की संभावना है। 2010 में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाए जाने के कारण आईसीसी ने 2011 में आसिफ को सात साल के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन


आसिफ उस दौरान फिक्सिंग के केस में फंसे थे, जब पाकिस्तान की टीम साल 2010 में इंग्लैंड दौरे के लिए गई थी। यहां से उनके क्रिकेट करियर पर काला धब्बा लगा और इसके बाद से उनकी दोबारा क्रिकेट में वापसी नहीं हुई है, हालांकि उनके साथ खिलाड़ी मोहम्मद आमिर जरूर बैन के बाद वापसी करने में सफल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें